जिला नगर योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि करीब एक एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई अनधिकृत कॉलोनी में किए गए निर्माणों को हटाया गया है। अभियान के दौरान दो बाउंड्री वॉल, छह पक्के निर्माण, चार दुकानों के आंशिक हिस्से और कई टिन शेड ध्वस्त किए गए है। कार्रवाई के दौरान जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया गया है।
यजन चौधरी ने बताया कि सरकारी भूमि और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले संबंधित विभाग से उसकी वैधता की पूरी जांच कर लें। विभाग की ओर से कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि पूरे अभियान का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो