दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
फरीदाबाद। गांव भतौला व फरीदपुर की राजस्व संपदा में आठ एकड़ में बनी दो अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान कॉलोनियों के रोड नेटवर्क के अलावा पांच निर्माणाधीन मकान और 25 डीपीसी व बाउंड्रीवाल तोड़ी गई। शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान जिला नगर योजनाकार राजेंद्र टी शर्मा, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, सुभाष शर्मा व अजहरुद्दीन जेई मौजूद रहे।
जिला नगर योजनाकार राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों पर सख्ती बरतने की तैयारी है। इससे अवैध निर्माण करने वालों पर लगाम लग सकेगी। लोगों को जागरूक भी किया गया और साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए।