फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 अवैध मकानों पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
100 अवैध मकानों पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन

बल्लभगढ़। नगर निगम ने सेक्टर-3 रोड के दोनों ओर बसे 100 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया। निगम की तरफ से यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम करीब चार बजे तक चली। इस दौरान निगम के तोड़फोड़ दस्ते के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। लोगों ने यहां तीन मंजिल तक पक्के मकान बनाए हुए थे। महिलाओं के विरोध के कारण कार्रवाई को बीच में थोड़ी देर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स में कोई भी महिला कर्मी नहीं थी। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद निगम की कार्रवाई आगे बढ़ सकी। नगर निगम के अधिकारी एक्सईएन ओपी कर्दम, एक्सईएन ज्ञानचंद वधवा, एसडीओ विनोद कुमार मौजूद रहे।
-
घर में फंसी रह गई महिला
एक ओर निगम अपनी कार्रवाई कर एक मकान की तोड़फोड़ में जुटा था वहीं दूसरी ओर एक गर्भवती उसी मकान के अंदर फंस गई। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों को सूचना दी कि इस मकान में एक गर्भवती महिला भी रहती है जो शायद अंदर ही रह गई है। ऐसे में कार्रवाई रोक कर महिला को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोग बोले, बिना नोटिस तोड़ दिए वर्षों से बसे घर
स्थानीय निवासी गयासौ, धर्मेंद्र, रामप्रसाद, कर्मवीर, रामचरण ने बताया कि यहां कई वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन निगम ने उनके मकानों को बगैर किसी नोटिस दिए तोड़ा है। अगर समय मिलता तो हम सभी स्वयं मकानों को हटा सकते थे। इससे हमें अधिक नुकसान नहीं होता और रहने के लिए सुरक्षित स्थान पर जा सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें