फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाटा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गियां हटाकर निगम ने खाली कराई जमीन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया


अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत नगर निगम ने बाटा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बड़े स्तर पर तोड़फोड़ कार्रवाई करते हुए लंबे समय से बनी झुग्गियों और अवैध कब्जों को हटाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए। प्रशासन का कहना है कि पुल के नीचे अतिक्रमण सुरक्षा और यातायात दोनों के लिए खतरा बना हुआ था।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार रेलवे ओवरब्रिज के नीचे काफी समय से झुग्गियां और अस्थायी ढांचे बने हुए थे। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी और आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्थान खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए। इसके बाद बृहस्पतिवार को निगम का तोड़फोड़ दस्ता जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया और अधिकारियों से समय देने की मांग की, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। इसी अभियान के दौरान एफएमडीए ने एसी नगर क्षेत्र में नाले की सफाई कार्य में बाधा बन रहे कुछ अवैध निर्माण भी हटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें