फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो घंटे बोलकर बिल्डर ने 36 घंटे तक चलाया जनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने 36 रुपये प्रति यूनिट की दर से शुल्क वसूलने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डिस्कवरी पार्क सोसाइटी में बिजली और जनरेटर बिलिंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निवासियों का कहना है कि बिल्डर ने गलत जानकारी दी है। लोगों का कहना है कि बिल्डर की ओर से सोसाइटी ग्रुप में संदेश जारी कर बताया गया कि बिजली कटौती के दौरान केवल दो घंटे तक जनरेटर चलाया गया था।



हालांकि, निवासियों ने दावा किया कि जिनियस एप में उपलब्ध आंकड़ों से पता चला कि जनरेटर लगातार 36 घंटे तक संचालित किया गया। निवासी अमित और निखिल के अनुसार, डीएचबीवीएन की ओर से 36 घंटे तक बिजली कटौती नहीं की गई थी बल्कि बिल्डर की तरफ से आई किसी तकनीकी समस्या के कारण बिजली बाधित रही।
विज्ञापन




सोसाइटी के लोगों का कहना है कि जनरेटर से मिलने वाली बिजली के लिए उनसे 36 रुपये प्रति यूनिट की दर से शुल्क वसूला जाता है। ऐसे में 36 घंटे तक जनरेटर चलने से निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इसके साथ ही निवासी जुगल ने बताया कि बिल्डर की ओर से बिजली यूनिट और जनरेटर खर्च का कोई स्पष्ट लेखा-जोखा साझा नहीं किया जाता।
विज्ञापन




निवासियों ने इसे सीधा धोखा बताते हुए कहा कि पहले गलत जानकारी दी गई और अब बिजली बिलिंग में पारदर्शिता भी नहीं बरती जा रही। इससे सोसाइटी के लोग परेशान और नाराज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें