फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोर्ट के आदेश नहीं मान रहा बिल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में रखरखाव की जिम्मेदारी 21 अगस्त तक आरडब्ल्यूए को सौंपनी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में रखरखाव की जिम्मेदारी को लेकर सितंबर 2022 से निवासियों और बिल्डर के बीच कोर्ट केस चल रहा था। कोर्ट के आदेशानुसार बिल्डर को 21 अगस्त तक रखरखाव की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को सौंपनी थी, लेकिन निवासियों का आरोप है कि बिल्डर सोसाइटी को हैंडओवर नहीं कर रहा है।

आरडब्ल्यूए प्रधान नरेश चंद्रा ने बताया कि सात जुलाई को कोर्ट से आदेश था कि 45 दिन के भीतर यानी 21 अगस्त 2025 तक बिल्डर को सोसाइटी आरडब्ल्यूए के हवाले करनी होगी, लेकिन 22 अगस्त 2025 को जब निवासियों ने सोसाइटी में मौजूद बिल्डर के प्रतिनिधि मुकेश से इस बारे में बात की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि वह इसके लिए मान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी महेश और अमर शर्मा ने बताया कि ग्लोबल मेंटेनेंस को एचआरईआरए कोर्ट के आदेश के अनुसार बिल्डर को आरडब्ल्यूए को रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपनी थी। बिल्डर के प्रतिनिधि मुकेश ने कोर्ट के आदेश को अनसुना किया और जब उनसे नोटिस के अनुसार सोसाइटी के कागजात मांगे गए तो उसने अपने आप को अधिकृत नहीं होने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। इसके बाद करीब एक घंटे चर्चा और बहस करने के बाद मुकेश ने प्रकाशन नोटिस की पावती स्वीकार की और साझा की। उनका आरोप है कि बिल्डर कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहा है। इस बारे में बिल्डर के प्रतिनिधी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें