फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बजट बिगड़ा, थम गए सैलानियों के कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने की चाह लेकिन महंगे होटल और भीड़ बनी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। स्कूलों की छुट्टियां शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने शिमला, मनाली, मसूरी, नैनीताल और कसोल जैसी ठंडी जगहों का रुख करना शुरू कर दिया है।
हालांकि कई परिवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहाड़ों पर बढ़ती भीड़, ट्रैफिक जाम और ज्यादा खर्च के कारण अपना घूमने का प्लान रद्द कर दिया है। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में घूमने की जगहों पर होटल, टैक्सी और टूर पैकेज की बुकिंग में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। खासकर वीकेंड और जून महीने के लिए ज्यादातर होटल पहले से ही 80 से 90 प्रतिशत तक भर चुके हैं। इसके चलते होटल के किराए और टैक्सी चार्ज में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। कई जगहों पर पहले की तुलना में 1.5 से 2 गुना तक ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। ऐसे में मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ने लगा है।
विज्ञापन




सेक्टर-16 स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि इस बार लोगों का रुझान घरेलू पर्यटन स्थलों की ओर ज्यादा है। मनाली, मसूरी, नैनीताल और कसोल की सबसे अधिक डिमांड बनी हुई है। उन्होंने कहा कि होटल जल्दी भर जाने के कारण कई लोग आखिरी समय में अपना प्लान बदल रहे हैं। ट्रैवल एजेंट सुभांशु ने बताया कि अब लोग अपनी गाड़ियों से ज्यादा यात्रा कर रहे हैं। इसके चलते शिमला और मनाली जाने वाले रास्तों पर 10 से 15 किलोमीटर तक लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। वहीं नैनीताल में पार्किंग की समस्या भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही भीड़ की तस्वीरों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
कोट्स


हमने बच्चों की छुट्टियों में मसूरी जाने का प्लान बनाया था लेकिन वहां होटल के किराए काफी बढ़ चुके हैं। हर जगह ट्रैफिक की खबरें मिल रही हैं। ऐसे में हमने यात्रा टाल दी है। -अरूण, सेक्टर-7 निवासी
विज्ञापन



दोस्तों के साथ मनाली घूमने जाने की तैयारी थी लेकिन होटल और टैक्सी का खर्च बजट से बाहर हो गया। भीड़ में घूमने का मजा भी नहीं आएगा, इसलिए इस बार कहीं नहीं जा पा रहे हैं। -नीरज, सेक्टर-15 निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें