फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को खाता बेचने के आरोप में बीएससी का छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीन ने की कार्रवाई
विज्ञापन

प्रीपेड टास्क का झांसा देकर हुई थी 4.06 लाख रुपये की ठगी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने बीएससी के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश (20) राजस्थान के दौसा का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि इसने अपना खाता कल्पेश को बेचा था। कल्पेश ने ये खाता आगे मनोज को व मनोज ने महेंद्र को बेचा था। इसी खाते में ठगी के 1.44 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दिनेश समेत कुल 6 आरोपियों को इस मामले में अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी दिनेश को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी की वारदात को लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज हुई थी। एनआईटी एरिया के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके नंबर पर पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज आया। फिर टेलीग्राम पर जोड़कर कुछ रेटिंग देने को कहा गया। लेकिन बाद में प्रीपेड टास्क के बहाने 406500 रुपये ठग लिए गए। शिकायतकर्ता को कोई रिफंड नहीं दिया गया। मामले में अब पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें