फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली में बीएस-4 वाहनों को नहीं मिला प्रवेश

विज्ञापन
फरीदाबाद में बदरपुर बॉर्डर के पास नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बदरपुर, प्रहलादपुर और शूटिंग रेंज रोड पर पुलिस ने लगाए नाके, वाहनों की हुई चेकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बीएस-4 और इससे नीचे के उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर रविवार से प्रतिबंध लागू हो गया है। प्रतिबंध के पहले दिन फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले प्रमुख रास्तों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। बदरपुर बॉर्डर, सूरजकुंड स्थित प्रहलादपुर बॉर्डर और शूटिंग रेंज रोड पर पुलिसकर्मियों ने दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज और उत्सर्जन मानकों की जांच की।
विज्ञापन


चेकिंग के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे राज्यों में पंजीकृत बीएस-4 और इससे नीचे के मानक वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया गया। फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले तीनों प्रमुख रास्तों पर पुलिस ने प्रतिबंध के दायरे में आने वाले वाहनों की जांच की। खासकर ट्रक, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के संचालन पर इसका असर पड़ा। दिल्ली में रोजाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भी अपने वाहनों के उत्सर्जन मानक के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीनों नाकों पर पुलिस ने दिनभर वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें