फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ब्रदर्स 11 ने विनर्स 11 को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में ब्रदर्स 11 ने विनर्स 11 को पांच विकेट से हरा दिया। 16 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई विनर्स 11 ने सात विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गौरव ने 48 और राम ने 30 रन बनाए। वहीं ब्रदर्स 11 के लिए पिंटू, तालिब और रोहित ने दो-दो विकेट झटके। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स 11 ने 15 ओवर में ही पांच विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से तनुज गोयल ने 51 और रोहित राजपूत ने 40 रन बनाए। विनर्स 11 के लिए अमित ने दो विकेट झटके जबकि प्रवीण और नितिन एक-एक विकेट लिया। तनुज गोयल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें