नोट गिन रहे थे पवन तभी आ गया प्रमोद
गांव चंदावली निवासी पवन ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एडोर नंदा में एक अपना फ्लैट बेचा था। उसका कुछ पैसे उनको चेक के द्वारा और कुछ नकद मिला था। बुधवार की शाम को वह 3 लाचा 60 हजार रुपये लेकर अपने घर पर गए थे। तभी वह खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जब वह पैसों को गिन रहे थे, तभी एक गाड़ी में सवार होकर तीन युवक उनके घर पर आए उनके साथ मारपीट करने लगे।
2011 में हुई पवन की प्रमोद की बहन से शादी
इस दौरान उन्होंने एक युवक को पहचान लिया, जो कि उनका छोटा साला प्रमोद था। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रमोद गांव फतेहपुर बिल्लौच में रहता है। उनकी बहन की शादी साल 2011 में प्रमोद के साथ हुई थी। उसके बाद से उनका उससे कोई रिश्ता नहीं था, लेकिन बुधवार की रात को वह घर में घुसकर उनसे लाखों रुपये लूट कर ले गया और उनके साथ मारपीट भी की।
पुलिस बोली नहीं मिली शिकायत
इस घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को दी। वहीं दूसरी और पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि उनको इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।