फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जीजा-साले ने चुराए नगर निगम के पाइप, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम की पेयजल पाइपलाइन परियोजना से करीब 95 डीआई (डक्टाइल आयरन) पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुजेसर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया कैंटर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नंगला कॉलोनी (पलवल) निवासी रिजवान, कैंटर चालक निषार उर्फ भोला और पलवल निवासी अहमद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-52 की पुलिया से मछली मार्केट तक पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। 15 सितंबर की रात सड़क किनारे रखे करीब 95 डीआई पाइप गायब मिले थे। जांच में सामने आया कि आरोपी रिजवान ने अपने जीजा अहमद के साथ मिलकर पहले घटनास्थल की रेकी की थी। इसके बाद कैंटर किराये पर लिया और 15 सितंबर की रात 8-10 साथियों संग पहुंचकर पाइप कैंटर में लोड कर लिए। अगले दिन चोरी के पाइप मानेसर ले जाकर बेच दिए गए। अदालत ने निषार व अहमद को जेल भेज दिया है, जबकि रिजवान को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें