फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने दिया कभी न जाने वाला दर्द: घर आकर पहले दी गालियां, फिर पीटा; इतने से भी न भरा मन तो कर दी हद पार

Mon, 02 Dec 2024 05:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

महिला इस घटना के बारे में सास ससुर को कहने के लिए प्लाट पर आई तो रोहित ने दोबारा से उनके साथ मारपीट की और उसके बाद उनके ऊपर ब्लेड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
देवर ने भाभी संग की हिंसा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव अलीपुर में देवर ने भाभी के साथ मारपीट की। हमले के दौरान देवर ने भाभी के ऊपर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे महिला के मुंह पर चोट आई। थाना तिगांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव अलीपुर निवासी आशा ने बताया कि वह साफ सफाई का काम करती है। गांव में अलग मकान में रहती है। वहीं उसके सास ससुर और देवर गांव में बनी बीपीएल कॉलोनी में रहते है। एक दिसंबर को उनका देवर रोहित घर पर आया और उनसे गाली गलौज करने के बाद अपने घर चला गया। 
विज्ञापन

इसके बाद महिला इस घटना के बारे में सास ससुर को कहने के लिए प्लाट पर आई तो रोहित ने दोबारा से उनके साथ मारपीट की और उसके बाद उनके ऊपर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे उनके मुंह पर चोट आई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। महिला अपने भाई के साथ बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में उपचार करवाने के लिए गई। थाना तिगांव पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें