फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहन को मायके ले जाने आए युवक पर जीजा ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में चोट, शराब के नशे में साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के गढ़ी मोहल्ले में बहन को मायके ले जाने आए युवक पर उसके जीजा और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर पर चोटें आई हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी अक्षय ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन चंचल की शादी करीब नौ वर्ष पहले गढ़ी मोहल्ला निवासी सूरज से हुई थी। शादी के बाद से ही सूरज शराब पीकर उसकी बहन को परेशान करता था, जिसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। 30 मई की शाम उसे बहन के साथ झगड़े की सूचना मिली, जिसके बाद वह गढ़ी मोहल्ला पहुंचा। अक्षय के अनुसार वह अपनी बहन और उसके दो बच्चों को गाजियाबाद ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान सूरज ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोटें आईं। चंचल ने भी आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर झगड़ा करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें