टीटू कॉलोनी, मवई निवासी मुकेश राय ने पुलिस को बताया कि उसने जनवरी 2020 में सीकरी क्षेत्र में 10 लाख 12 हजार रुपये में जीपीए के माध्यम से एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि उसके भाई आनंद भट्ट ने अपनी पत्नी ज्ञानवती के साथ मिलकर साजिश रची। दोनों ने जुलाई 2025 में मुकेश के जाली हस्ताक्षर कर फर्जी इकरारनामा तैयार किया और प्लॉट को सोफ्ता, पलवल निवासी नसीम खान को 12 लाख रुपये में बेच दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने यह रकम अपने पास रख ली।
पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर और सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। इसके बाद सीकरी पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार ने मामले की जांच की गयी। पुलिस जांच में सामने आया कि आनंद भट्ट और ज्ञानवती ने मुकेश के जाली हस्ताक्षर कर इकरारनामा तैयार किया और नसीम खान से 12 लाख रुपये प्राप्त किए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दस्तावेजों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।