फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कच्छा बनियान गिरोह दोबारा सक्रिय, छह लाख का सामान चुराया

Mon, 12 Jun 2023 07:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-14 स्थित एक घर में वारदात, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करीब दस से बारह साल पहले चर्चा का विषय बना कच्छा बनियान गिरोह अचानक से दोबारा सक्रिय हो गया है। ये पुराने गिरोह के बदमाश हैं या उनकी तर्ज पर कोई और वारदात कर रहा है, ये आरोपियों के पकडे़ जाने पर भी सामने आएगा। आरोपियों ने सेक्टर-14 स्थित एक घर से छह लाख रुपये चोरी किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीडित नवनीत चंद्र मंगला ने थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में सो रहे थे। बेटा पहली मंजिल पर बने कमरे में था। रात करीब ढाई बजे नवनीत के बेटे ने फोन कर बताया घर में चोर घुस आया है। नवनीत जल्दी से उठे और घर की सारी लाइट जला दी। अचानक रोशनी देख आरोपी भागने लगे। आरोपियों की संख्या पांच या छह थी। घर की जांच पर पता लगा कि अंदर से करीब पांच से छह लाख रुपये का सामान गायब है। सीसीटीवी में आरोपी दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि सभी आरोपियों ने कच्छा बनियान पहन रखा था और शरीर पर तेल लगा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें