फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में दुल्हन के भाई का अपहरण: बहन ले रही थी फेरे... दो कारों से आए किडनैपर्स, युवक को खींचकर ले गए

Sun, 18 Jan 2026 08:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

किडनैपिंग की घटना गुरुद्वारे के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। उसमें दिख रहा है कि युवक ने किडनैपर्स से बचकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी किडनैपर्स उसे अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
युवक को खींचकर ले जाते किडनैपर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चावला कॉलोनी में गुरुद्वारे के बाहर से शादी वाले दिन दुल्हन के भाई के अपहरण की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बदमाश फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए और युवक को अगवा करके ले गए। गुरुद्वारे के अंदर युवक की बहन फेरे ले रही थी। परिवार के अन्य लोग सभी अंदर मौजूद थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि युवक को लेकर जाने की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

चावला कॉलोनी निवासी प्रवीण ने बताया कि रविवार को उनकी भतीजी की शादी थी। दोपहर करीब 3 बजे चावला कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में दूल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे थे। शादी के समारोह में परिवार के सभी लोग मौजूद थे। तभी एक व्यक्ति उनके भतीजे यश को बाहर यह कहकर लेकर आया कि कोई उनको बुला रहा है। जैसे ही यश गुरुद्वारे के बाहर पहुंचा तो वहां मौजूद 4 से 5 लोगों ने उसको पकड़ कर अपने साथ जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाकर ले गए। 

युवक यश जिम ट्रेनर है। उसकी किडनैपिंग की घटना गुरुद्वारे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है कि युवक ने किडनैपरों से बचकर भागने की कोशिश की, लेकिन किडनैपर्स उसे अपने साथ ले गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है।

दो कारों में आए थे किडनैपर्स
प्रवीण ने बताया कि यश को अगवा करने वाले दो कारों में सवार होकर आए थे। इनमें से एक फॉर्च्यूनर में यश को अगवा कर ले गए है। यश के पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी है।

लड़की फोटो दिखाकर कर रही थी पूछताछ
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 2 बजकर 56 मिनट पर फॉर्च्यूनर गुरुद्वारे से थोड़ी ही दूरी पर आकर रुकती है। उसमें काले रंग का सूट पहने एक व्यक्ति बताता है, जो कॉल पर बात करते हुए आगे की तरफ बढ़ता है। इसके बाद वह वहां मौजूद लोगों से कुछ पूछताछ करता है। इस दौरान वह मौके पर मौजूद एक महिला को कोई फोटो दिखाकर पहचान करा रही है। 
विज्ञापन

3 बजकर 7 मिनट पर वह यश को गुरुद्वारे के बाहर लेकर आ जाता है। वह यश के साथ हाथ पकड़कर बात कर रहा होता है। कुछ ही सेकंड बाद वह व्यक्ति यश का हाथ पकड़कर उसे खींचना शुरू कर देता है, लेकिन यश हाथ छुड़ाकर भाग जाता है और वह व्यक्ति भी उसके पीछे भागने लगता है। उसी दौरान दूसरा शख्स फॉर्च्यूनर गाड़ी को लेकर आ जाता है। तब तक यश को पकड़ लिया जाता है। 3 बजकर 8 मिनट पर युवक को गाड़ी में डालकर गाड़ी वहां से चली जाती है। शहर थाना प्रभारी शमशेर ने बताया कि युवक को लेकर जाने की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें