फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीटीपी बिल्डर ने बढ़ाया 44 फीसदी मेंटेनेंस चार्ज, सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीपीटीपी बिल्डर द्वारा रखरखाव शुल्क (मेंटनेंस चार्ज) एक साथ 44 फीसदी बढ़ाए जाने के विरोध में रविवार को दो सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बिल्डर को चेतावनी दी कि यदि जल्द बढ़ाया गया शुल्क वापस नहीं लिया गया तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा। इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहरलाल को भी शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-76 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर-टू सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर कार्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिल्डर ने आरडब्ल्यूए और सोसाइटी के लोगों से बिना बातचीत किए मेंटनेंस चार्ज में 44 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओें की कमी है। बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है। 12 से 14 वर्ष बीत जाने के बाद भी बिल्डर ने लोगों को अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) नहीं दिया है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पार्क फ्लोर- टू सोसाइटी में करीब 40 टॉवर हैं, जिनमें 672 परिवार रहते हैं। लोगों ने 2008 से यहां रहना शुरू कर दिया। करीब 14 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को अभी तक बिल्डर की ओर से ओसी नहीं दिया गया है। सोसाइटी में बिजली व्यवस्था भी ठीक नहीं है। दिन में करीब 6 घंटे डीजी से काम लेना पड़ता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में बिल्डर ने अचानक बिना किसी सूचना के मेंटनेंस चार्ज 1.95 (प्रति वर्ग मीटर) को जीएसटी सहित 2.80 रुपये कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि जब तक बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक प्रतिदिन बीपीटीपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। चार्ज बढ़ाने के विरोध में सोसाइटी के लोग आज सुबह नौ बजे भी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

--
बीपीटीपी रिजॉर्ट सोसाइटी के लोगों ने भी किया प्रदर्शन
सेक्टर- 75 स्थित बीपीटीपी रिजॉर्ट सोसाइटी के लोगों ने भी बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसाइटी के लोगों के मुताबिक बिल्डर ने मेंटनेंस चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। सोसाइटी में सर्विस काफी खराब है। इसके अलावा डीजी (जनरेटर) के रेट भी काफी ज्यादा हैं। सोसाइटी में सुविधाएं शून्य हैं। लोगों ने बिल्डर के इस फैसले को वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी है।
--
लोगों से बातचीत
बिल्डर द्वारा बढ़ाए गए दाम को हम नहीं मानते, हमारी मांग है कि बढे़ हुए चार्ज को वापस लिया जाए, यदि मांगे पूरी नहीं तो प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।
- ओमप्रकाश वर्मा, स्थानीय निवासी, बीपीटीपी पार्क फ्लोर-टू सोसाइटी।
--
सोसाइटी में सुविधाएं शून्य हैं, ऊपर से प्रतिदिन बढ़ती बिल्डर की मनमानी से तंग आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
- जसवीर कौर, पदाधिकारी, आरडब्ल्यूए, बीपीटीपी रिजॉर्ट
--
लोगों ने कॉमन एरिया मेंटेनेंस चार्ज को लेकर प्रदर्शन किया वह निराधार है। एक्चुअल कॉस्ट से अभी भी हम कम चार्ज ले रहे हैं। हम पिछले 4 सालों से नॉमिनल चार्ज लेते आए हैं। इन 4 सालों में हर चीज की कीमत बढ़ी है जैसे डीजल, बिजली, रिपेयर, यूटिलिटीज और मैनेजमेंट सब के चार्ज बढ़े हैं, यह बढ़ाना बिल्कुल जायज है।
विज्ञापन

- रोहित मोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीपीटीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें