चरखी दादरी में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं ने मारी बाजीफरीदाबा
- चार खिलाड़ियों ने बनाई राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुधवार को चरखी-दादरी में संपन्न हुई स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की शतरंज प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबले अपने नाम किए। इनमें विभिन्न आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालकों की अंडर 14 और अंडर 17 टीम पहले और दूसरे पायदान पर रही। वहीं, अंडर 19 में बालिका वर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चरखी-दादरी में खेलने गए शतरंज खिलाड़ियों के टीम इंचार्ज एनके शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार टीम प्रदर्शन के साथ ही बालकों में अंडर 14 के देव प्रताप और बालिकाओं के अंडर 14 से बानी कौर ने राष्ट्रीय स्तर खेलों के लिए अपनी जगह बनाई। अंडर 17 से ध्रुव शर्मा और अंडर 19 से काश्वी समरवाल ने राष्ट्रीय स्तर खेलों में अपना स्थान पक्का किया।
विजयी टीम के कुल खिलाड़ियों कि बात करें तो बालिकाओं के अंडर 19 में काश्वी समरवाल, अंशिका चड्ढा, काव्यांजली और संजीवनी गोस्वामी रहीं। इसके बालक वर्ग के अंडर 14 में रिषभ चुग, देव प्रताप, ज्येष ढींगरा और इशान सहगल रहे। अंडर 17 में जसनाम सिंह, ध्रुव शर्मा, युवांश गुप्ता और समर गोयल विजेता टीम का हिस्सा रहे।