फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-46 के पार्कों में लगेंगी बोलार्ड लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-46 के पार्कों में लगेंगी बोलार्ड लाइटें- वार्ड 20 के विभिन्न पार्कों में सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-46 के विभिन्न पार्कों को रात के समय रोशन करने के लिए नगर निगम ने बोलार्ड लाइटें लगाने की योजना तैयार की है। इसके लिए नगर निगम की ओर से 48 लाख 74 हजार रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-46 के विभिन्न पार्कों में बोलार्ड लाइटों को लगाने के बाद इनकी मरम्मत का जिम्मा भी संबंधित कंपनी पर ही होगा। चयनित कंपनी को लाइटों को आवश्यकतानुसार ऑन-ऑफ करने की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। पार्कों में बोलार्ड लाइटें लगने से स्थानीय लोगों को शाम के समय पार्कों में घूमने और बैठने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, पर्याप्त रोशनी होने से अंधेरे वाले हिस्सों में सुरक्षा संबंधी समस्याओं को भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें