फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेड़ी पुल के पास मिला आगरा नहर में कूदे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पल्ला थाना क्षेत्र में सेक्टर-37 कट के पास आगरा नहर में कूदने वाले युवक का शव दो दिन बाद खेड़ी पुल के पास से बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार देर शाम युवक का शव नहर से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुधांशु के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ चेतन मार्केट के पास श्याम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। जानकारी के अनुसार सुधांशु पहले एक निजी कंपनी में नौकरी करता था लेकिन कुछ समय पहले उसने काम छोड़ दिया था। पिछले कई महीनों से वह बेरोजगार था, जिसको लेकर घर में अक्सर तनाव बना रहता था। परिजनों ने बताया कि सुधांशु की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी चार महीने की गर्भवती है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर में कामकाज और नौकरी को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान उसकी मां ने उसे नौकरी करने और परिवार का खर्च उठाने को लेकर डांट दिया। मां की बात से नाराज होकर सुधांशु गुस्से में घर से निकल गया। वह अपनी पत्नी को भी साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार के अनुसार घर से निकलते समय सुधांशु कह रहा था कि वह दोनों नहर में कूदकर जान दे देंगे। परिजनों ने उसे समझाने और रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और सीधे सेक्टर-37 कट स्थित आगरा नहर पर पहुंच गया। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आसपास मौजूद लोगों ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुधांशु अचानक नहर में कूद गया, जबकि उसकी पत्नी को समय रहते बचा लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें