फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन से लापता छात्र का शव यमुना किनारे से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शव पर मिले चोट के निशान, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला इलाके के इस्माइलपुर से दो दिन से लापता छात्र का शव पुलिस ने यमुना किनारे बसंतपुर से बरामद किया है। किशोर के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि वह घर से स्कूल गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

इस्माइलपुर काॅलोनी निवासी लियाकत ने बताया कि उनका बेटा आमीन (14) दो दिन पहले स्कूल से आने के बाद बिना बताए घर से चला गया था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। शाम को लियाकत काम से लौटकर घर आए तो देखा आमीन घर नहीं आया था। परिवार के लोगों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को लगा कि वह किसी बात पर नाराज होकर दोस्त के पास गया होगा। इसलिए परिवार के लोगों ने पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी। बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों को पता लगा कि उनके बेटे का शव बसंतपुर गांव के पास यमुना किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर उन्होंने आमीन के शव की पहचान की। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। लियाकत का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। बेटा आमीन घर से दूर यहां तक कैसे पहुंचा ये समझ से परे है। नवीन नगर चौकी प्रभारी अमरजीत का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शुक्रवार को मौत के कारणों का पता लग पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें