फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध हालात में गायब व्यक्ति का शव पलवल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। तीन दिन से संदिग्ध हालात में गायब सफाई कर्मचारी का शव आगरा नहर पलवल फज्जपुर के पास मिला है। परिजनों द्वारा 24 अगस्त को थाना आदर्श नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव बदरौला निवासी अनीता ने बताया कि उन्होंने बेटे विकास को गोद लिया हुआ था। विकास 14 साल से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर 64 में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। 23 अगस्त की दोपहर एक बजे वह कार्यालय पर यह बोलकर निकला था कि चाय लेने के लिए जा रहा है। जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर विकास को ढूंढने की कोशिश की। इसी दौरान विकास की चप्पल चंदावली के पास आगरा नहर पर मिलीं। नहर के पास एक महिला से पूछा तो उसने बताया कि एक लड़का नहर की तरफ गया तो था। जिसके बाद उन्होंने थाना आदर्श नगर पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार की सुबह पलवल स्थित फज्जपुर जाल के पास एक शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान विकास के रूप में हुई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें