फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विधायक ने एनआईटी क्षेत्र में सीवर और सड़क का मामला विधानसभा में उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा के मानसून सत्र में कई अहम मुद्दे उठाए। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज की समस्या को गंभीर बताते हुए नीरज शर्मा ने कहा कि विधानसभा के हालात काफी खराब हैं। जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वार्ड-5 में बाल कल्याण स्कूल पाॅकेट का मामला हो, जहां बार-2 बहन बेटियों को अपनी शादी के वक्त मुख्यमंत्री से ट्वीट कर सीवर सफाई के लिए कहना पड़ता हो या जीवन नगर भाग-1 एवं 2 की नारकीय स्थिति हो। विधायक का कहना है कि अब गांव प्रतापगढ़ में नया कूड़ा घर बनाया जा रहा है, जिसका स्थानीय निवासियों में काफी रोष है, इसलिए वहां कूड़ा घर ना बनाया जाए। राजस्थान की भीलवाड़ा विधानसभा एवं शाहपुरा विधानसभा का उदाहरण देते हुए विधायक नीरज शर्मा ने सरकार को घेरा और कहा कि दोनों विधानसभा में विपक्ष के विधायक हैं, लेकिन राजस्थान की सरकार ने भीलवाड़ा विधानसभा में करोड़ों का काम कराया है। इसमें एक नया जिला भी बना दिया। इसको कहते हैं सबका साथ सबका विकास। मुख्यमंत्री के कहने से सबका साथ- सबका विकास नहीं होगा, करने से होगा। विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि 4 वर्षों से एनआईटी विधानसभा की खुद की तहसील मांग रहा हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शर्मा का कहना है कि 60 फुट रोड के साथ डबुआ मंडी में ऑक्सीवन यानि हरित क्षेत्र स्थापित करने की फाइल चल रही है लेकिन कुछ सरकारी अड़चनें आ रही हैं। इस पर संज्ञान लेकर जल्द से जल्द ऑक्सीवन स्थापित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें