फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नहर में गिरे 12 वर्षीय फरहान का देर शाम मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंग लूटते समय पैर फिसलने से गिरा था नहर में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को सेक्टर-17 बाईपास के पास पतंग लूटते समय पैर फिसलने से 12 वर्षीय फरहान गुरुग्राम-आगरा कैनाल नहर में गिर गया था। बुधवार की शाम को एसडीआरएफ की टीम ने किशोर के शव को ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। जहां बृहस्पतिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मंगलवार को फरहान अपने दोस्तों के साथ नहर किनारे पतंग लूटने गया था। इसी दौरान दौड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव वाली नहर में जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में वह पानी में ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तलाश अभियान शुरू किया। बाद में एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें