फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जीआरपी ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी के अनुसार, अभी व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें