फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीएलओ घर-घर पहुंचकर भरवाएं फॉर्म, 14 जुलाई तक पूरा करें एसआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि 14 जुलाई तक हर हाल में लक्ष्य पूरा किया जाए। बृहस्पतिवार को भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा समेत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) शामिल हुए।
बैठक में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, प्राप्ति और मतदाता सूची से जुड़े मैपिंग कार्यों की समीक्षा की गई। आयोग ने सभी जिलों को मिशन मोड में काम करते हुए 9 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करने के निर्देश दिए। इससे अंतिम तिथि 14 जुलाई से पहले किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में प्रगति धीमी है, वहां विशेष अभियान चलाया जाए। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंचें और केवल फॉर्म बांटने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें फॉर्म भरने में भी सहायता दें। यदि फॉर्म पूरी तरह नहीं भरा गया हो, तब भी उसे स्वीकार कर बाद में आवश्यक जानकारी अपडेट की जाए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें