फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रॉपर्टी डीलर का रास्ता रोककर लाठी- डंडों व तलवार से हमला

Sat, 13 Sep 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी डीलर के ऊपर यादव कॉलोनी में रहने वाले तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तलवार से भी हमला किया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




यादव कॉलोनी निवासी धारा सिंह यादव ने बताया कि उनके बेटे लक्ष्मण का सेक्टर-62 में प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय है। वह 10 सितंबर को कार्यालय पर जा रहा था। तभी यादव कॉलोनी के रहने वाले विनोद भाटी , अजय भाटी और वेद ने उनका रास्ता रोककर उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने तलवार से भी हमला किया। जिसके चलते उसका पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बेटे को उपचार के लिए सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें