फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली बॉर्डर पर सात जगह नाकेबंदी, बदरपुर बॉर्डर पर एक किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर पर सात जगह नाकेबंदी, बदरपुर बॉर्डर पर एक किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन

- सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, जगह-जगह वाहनों की जांच
- शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी तीन-तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस शनिवार को अलर्ट रही। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से सटी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर से सटे सात स्थानों पर नाकेबंदी कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की चेकिंग की वजह से शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर पर एक किलोमीटर तक ट्रैफिक रेंगता नजर आया। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पुलिस की ओर से दिल्ली की सीमा से लगते मांगर चुंगी, शूटिंग रेंज, प्रहलादपुर पुल बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर, बसंतपुर पुस्ता रोड और इस्माइलपुर रोड पर नाकेबंदी की गई। यहां
विज्ञापन

सभी नाकों पर निगरानी के लिए सहायक पुलिस आयुक्तों को सुपरवाइजरी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं, इंस्पेक्टरों को नाकों का इंचार्ज बनाया गया, ताकि चेकिंग अभियान और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी तीन-तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस की ओर से दिल्ली की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही धीमी होने के कारण लंबी कतारें लग गईं। खासकर बदरपुर बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनने से वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों को तैनात रखा। उधर, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर भी कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई।
-
विपक्षी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे कांग्रेस और आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने फरीदाबाद में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई। जिसके बाद कांग्रेसियों को पुलिस ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में ही बैठा लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया और भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगाया।

केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीजेपी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी रहे लखन सिंगला को पुलिस ने उनके कार्यालय में ही रोक लिया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला भी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली जाने के लिए रवाना हुए थे, उन्हें भी ओल्ड फरीदाबाद के पास रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर वोट चोरी के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन लगातार मजबूत होता जा रहा है। आज तक लोगों की भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर वोट चोरी करके सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जाना अब तय है। उनके साथ एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पुनीत सहरावत, ब्लॉक अध्यक्ष फरीदाबाद 89 खुशबू खान, फरीदाबाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बंटी चौधरी, रवि सोदाई, शिव कुमार, जिला महासचिव रविंद्र बैसला समेत विभिन्न कांग्रेसी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, कांग्रेस रोहित नागर आदि ने भी पुलिस पर प्रदर्शन में हिस्सा लेने से रोकने की बात कही।
विज्ञापन

-
आप के जिलाध्यक्ष को घर में किया नजरबंद
कांग्रेसियों के साथ ही आप के जिलाध्यक्ष रविंद्र फौजदार को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली रवाना होने से पहले ही पुलिस सुबह 5 बजे से ही उनके सेक्टर 65 स्थित आवास पर पहुंची और हाउस अरेस्ट कर लिया। दिल्ली जा रहे गोरक्षा बजरंग फोर्स अध्यक्ष के बिट्टू बजरंगी को भी दिल्ली जाने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बिटटू बजरंगी सीजेपी का विरोध करने दिल्ली जाना चाह रहे थे। इस मुद्दे पर पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। उधर, पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया। पुलिस ने सिर्फ लोगों से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें