फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दृष्टि हीन समाज ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नेब) के द्वारा अनियमितताओं, भ्रष्टाचार व दृष्टिहीनों की अनदेखी के विरोध में दृष्टि हीन समाज ने नेब के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना प्रर्दशन शुरू किया। आंदोलन समिति के लोगों ने धरने के जरिये अपनी 11 मांगों को नेब के सामने रखा है।
विज्ञापन


आंदोलन समिति के संयोजक हरिंदर मलिक ने कहा कि वर्ष 2021 में जिन 109 अर्जीकर्ताओं ने सदस्यता शुल्क जमा करा दी है, उन्हें सदस्यता दी जाए और उनके विवरण तुरंत समिति कार्यालय में पंजीकृत कराए जाएं। नेब के अकाउंट्स का जो ऑडिट है वो किसी आत्मनिर्भर एजेंसी से कराया जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। वहीं हेम सिंह यादव का इस्तीफा मंजूर करके उन्हें नेब से बाहर किया जाए। इसके अलावा नेब में चल रहे अस्पताल का नाम दोबारा से जो राज्यपाल के उद्घाटन के समय पर था, वही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें