फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल के महिला शौचालय में नहीं है सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मरीजों और तीमारदारों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। बीके अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपचार करवाने के लिए आती हैं लेकिन उनको मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध करवाना अनिवार्य है लेकिन बीके अस्पताल में यह सुविधा नहीं है।
विज्ञापन



अस्पताल की पहली मंजिल पर रोजाना करीब 15 महिलाओं की डिलीवरी होती है। डिलीवरी के बाद महिला को सेनेटरी पैड की आवश्यकता होती है। अस्पताल के किसी भी शौचालय में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन नहीं होने की वजह से महिलाओं को परेशानी होती है। डिलीवरी के बाद परिजनों को बाहर से सेनेटरी पैड खरीद कर लाने पड़ते हैं। अस्पताल में आने वाली कई महिला मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अचानक जरूरत पड़ने पर उन्हें काफी दिक्कत होती है। इस बारे में पीएमओ डॉ. राम भगत का कहना है कि वह इस मुद्दे को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें