फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में कई दिन से सर्वर खराब, मरीज और कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
18 दिसंबर को अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके बाद से सर्वर आधारित कई सेवाएं ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में 18 दिसंबर से सर्वर खराब होने के कारण अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित चल रही है। जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर को अस्पताल में अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके बाद जनरेटर से बिजली दी गई। इसी दौरान बिजली प्रवाह में असंतुलन होने से अस्पताल का मुख्य सर्वर खराब हो गया। इसके बाद से ऑनलाइन पंजीकरण सहित सर्वर आधारित कई सेवाएं ठप हैं।



सर्वर ठप होने के चलते ओपीडी और आपातकालीन विभाग में मैनुअल तरीके से काम किया जा रहा है। आपातकालीन विभाग में पंजीकरण काउंटर पर आने वाले मरीजों की एंट्री अब कंप्यूटर के बजाय डायरी में की जा रही है। इसके अलावा मरीजों का डिजिटल रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट अपलोडिंग, दवा वितरण से जुड़ी जानकारी और विभागों के बीच ऑनलाइन समन्वय भी प्रभावित हुआ है, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तकनीकी जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि सर्वर को पूरी तरह दुरुस्त होने में अभी 25 दिन से अधिक का समय लग सकता है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सभी आवश्यक सेवाएं मैनुअल रूप से संचालित की जा रही हैं, ताकि इलाज प्रभावित न हो।
विज्ञापन




18 दिसंबर को बिजली कटने के बाद जनरेटर से आपूर्ति की गई थी। बिजली के उतार-चढ़ाव के कारण सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई। संबंधित तकनीकी एजेंसी और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए सभी जरूरी सेवाएं मैनुअल रूप से जारी रखी गई हैं। आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जा रहा है और सर्वर ठीक होते ही सभी कार्य दोबारा ऑनलाइन कर दिए जाएंगे।-डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें