फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने से नारेबाजी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आंबेडकर चौक पर बुधवार को बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। संसद में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) संशोधन अधिनियम पारित न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने इस दौरान कांग्रेस का पुतला फूंका और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर बीजेपी युवा महिला जिला मंत्री कंचन नागर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस ने घृणित कार्य किया है और देश की महिलाएं इसका जवाब जरूर देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने रावण बनकर महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है और अब महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें