फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को उजाड़ रही भाजपा सरकार : बलजीत कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने तोड़फोड़ पीड़ितों से की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक रविवार को अपनी टीम के साथ प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब लोगों को बसाने का काम किया जबकि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार भीषण हीटवेव से बचाव को लेकर लोगों को सलाह दे रही है वहीं दूसरी तरफ 44 डिग्री तापमान में गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखना चाहिए था । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान नहीं की तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन और प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें