फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जिले के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जिले के सभी 15 मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की। उन्होंने बताया कि मंडलों में संगठनात्मक कार्यों की निगरानी और समन्वय को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने बड़खल विधानसभा में भारती भाकुनी को एन.एच, मनीष छोकर को सैनिक, तरनजीत सिंह को पटेल, धर्मवीर भड़ाना को मेवला, सुनील कुमार को सूरजकुंड, फरीदाबाद विधानसभा में राजन मुथरेजा को ओल्ड फरीदाबाद, हरेन्द्र भड़ाना को अजरौंदा, सीमा भारद्वाज को सिही, वजीर सिंह डागर को ग्रेटर फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा में विनोद गुप्ता को बसंतपुर, पुनीता झा को तिलपत, अधिवक्ता विक्रम सिंह अरुआ को इन्द्रप्रस्थ, मनीष राघव को सेहतपुर, गिर्राज त्यागी को खेडी मंडल, मुकेश शर्मा को तिगांव मंडल प्रभारी नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के निर्देशानुसार जिला संगठन में वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारियों को विभिन्न मंडलों में प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें