फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में बच्चों को ट्रैफिक चिन्हों की जानकारी दी गई। स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड गाइड्स ने स्टूडेंट पुलिस कॉर्प्स सदस्यों को ट्रैफिक चिन्ह एवं यातायात के नियमों के विषय में विस्तार से बताया। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने भी छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय यातायात के नियम जैसे सीट बेल्ट पहनना, मोबाइल पर बातें न करना, बाइक पर ट्रिपल राइडिंग न करना और ट्रैफिक चिन्हों, जेब्रा क्रॉसिंग व अन्य संकेतों के विषय में बताया। संवाद