फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झूठ के दम पर सत्ता में आई भाजपा हर मोर्चे पर असफल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी की ओर से सेक्टर-16 में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर भाजपा के नौ वर्षों को असफल बताया। कांग्रेस की पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल वादे किए लेकिन काम एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि फरीदाबाद में बहुत से परियोजनाएं कागजों पर बनाई गईं लेकिन आजतक सिरे नहीं चढ़ी। इस दौरान मौजूदा विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम में 200 करोड़ रुपये के घोटाले का मुद्दा उठाया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, लखन सिंगला, पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया ने पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार के कार्यों को आड़े हाथों लिया।
भाजपा सरकार पर हमलावर कांग्रेस नेता पूर्व विधायक शारदा राठौर ने बताया कि मंझावली पुल के नाम पर भाजपा नेता अपनी प्रशंसा की डफली बजाते रहते हैं लेकिन पुल कब तक बनेगा यह नहीं बताते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अगस्त 2014 में 18 महीने में पुल बनाने का वायदा किया था जो अब तक पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मंझावली पुल की आधारशिला राजेश पायलट ने रखी थी लेकिन वह बना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने बताया कि भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि फरीदाबाद से गुरुग्राम तक की मेट्रो रेल की 6900 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार हो गई है। मेट्रो के नाम पर जनता को सपना दिखाने वाले भाजपा नेता क्या उस डीपीआर की कॉपी दिखाएंगे। पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में आईएमटी में एक भी मदर यूनिट नहीं आई है। तरूण तेवातिया, नितिन सिंगला ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आमदनी दुगनी करने का वायदा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें