सारन थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के रहने वाले गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को एक बार फिर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि अज्ञात युवक ने कॉल कर धमकी दी है कि तू मेवात आ, गोली मार दूंगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर सारन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय एंक्लेव निवासी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने कहा कि ये 21 अप्रैल की सुबह वो अपने घर से किसी काम के लिए जा रहे थे। कार में बैठे तभी एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाला गाली देने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। उसने धमकी दी कि तू मेवात आ जा, तुझे गोली मारकर खत्म कर दूंगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि बीते कई साल से मुझे लेकर विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश है और कई बार धमकी मिल चुकी है। अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग भी की गई है। मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।