फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना मानक चिन्ह की सोलर बैटरियां बनाने वाली कंपनी पर बीआईएस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी के बावल स्थित फुजीयामा पावर सिस्टम्स से करीब दो करोड़ रुपये का माल जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम ने रेवाड़ी के बावल स्थित एक कंपनी में छापा मारकर बिना अनिवार्य मानक चिन्ह की बनाई जा रही सोलर बैटरियों का जखीरा पकड़ा है। टीम ने मौके से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की 3,315 बैटरियां जब्त की हैं।

बीआईएस फरीदाबाद शाखा के प्रमुख एम. के. परमानिक के निर्देशन में उप निदेशक बी. रोहित रेड्डी के नेतृत्व वाली टीम ने 28 अप्रैल को आईएमटी बावल के सेक्टर-छह स्थित फुजीयामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड के परिसर में तलाशी अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि वहां सोलर इन्वर्टर और भारी क्षमता वाली सोलर बैटरियों का निर्माण और भंडारण बिना वैध बीआईएस मानक चिन्ह के किया जा रहा था। टीम ने मौके से फुजीयामा सोलर ब्रांड की 1,457 और यूटीएल सोलर ब्रांड की 1,858 बैटरियां बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के अनुसार इन उत्पादों का निर्माण या विक्रय बिना वैध लाइसेंस और मानक चिन्ह के करना प्रतिबंधित है। विभाग अब दोषी कंपनी के विरुद्ध भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें