पुन्हाना। बुधवार को बाजार में खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। वार्ड-7 निवासी असगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाइक दुकान के बाहर लॉक लगाकर खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वह खरीदारी कर बाहर लौटा तो बाइक वहां से गायब थी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद