फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते उपायुक्त अखिल पिलानी।
विज्ञापन

नूंह। जिला प्रशासन ने 3 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट अखिल पिलानी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नकल जैसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत विशेष आदेश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के भीतर और उनके 200 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति के अनावश्यक रूप से एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को हथियार जैसे बंदूक, लाठी, तलवार, कुल्हाड़ी या चाकू लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें