फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति और पोती के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी महिला, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला पति और पोती के साथ शादी समारोह में जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया। इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने देर रात तक जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। वहीं कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



न्यू भारत कॉलोनी निवासी अरविंद ने बताया कि उनके पिता हुकुम सिंह (55), मां सीमा देवी (44) और भांजी जया भाटी घर से बाइक से शाम करीब छह बजे मीठापुर शादी में जाने के लिए निकले थे। पापा, मम्मी व भांजी जब देवेंद्र पहलवान के आफिस के नजदीक पहुंचे, तो एक कैंटर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पापा, मम्मी व भांजी सड़क पर गिर गए। कैंटर चालक ने मम्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे मम्मी की मृत्यु हो गई। हादसे में पापा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें