फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार भाभी की मौत, देवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव फफूंदा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां भाभी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल देवर का इलाज जारी है। सदर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


ऊंचा गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह मूल रूप से गांव जरारा मीरपुर जिला बुलंदशहर यूपी के रहने वाले हैं। उनकी मां वीरमती और चाचा सोनू बाइक पर सवार होकर अपने गांव जरारा नीरपुर से ऊंचागांव आ रहे थे। वह भी दूसरी बाइक से पीछे चल रहे थे। गांव फफूंदा के पास पन्हेरा रोड पर मान भट्टा के पास तेज रफ्तार से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनके चाचा की मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक कुछ दूरी पर ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। उनकी मां और चाचा दोनों नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने उनको उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान मां वीरमती की मौत हो गई। वहीं चाचा सोनू का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें