फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बाइक पर सवार होकर युवक सतीश (22) नौकरी पर जा रहा था। सेक्टर 29 के पास एक्सप्रेसवे पर सतीश की बाइक आगे चल रहे अज्ञात वाहन में टकरा गई। इस हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सतीश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सतीश पलवल के गांव भुर्जा का रहने वाला था और पल्ला गांव में निजी कंपनी में काम करता था। सतीश की शादी हो चुकी है और उसकी करीब डेढ़ साल की एक बच्ची है। यह घटना सुबह 8 बजे की है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें