फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-68 और 69 के डिवाइडिंग रोड पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजेड़ी निवासी अजीत सिंह ने सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई आकाश 28 मई की रात चंदावली से घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर-68 और 69 के बीच स्थित डिवाइडिंग रोड से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ी एक पिकअप वाहन से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें