फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेंट्रल वर्ज और बिजली पोल से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमृता हॉस्टिपल के पास देर रात हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अमृता अस्पताल मास्टर रोड से ओल्ड फरीदाबाद की तरफ जा रही बाइक सेंट्रल वर्ज से टकराने के बाद बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा पूरी तरह सुरक्षित है। सूचना पाकर थाना खेड़ी पुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

थाना खेड़ी पुल प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद मीट मार्केट निवासी निवासी दीपक कुमार (28) प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने दोस्त संदीप सिंह के साथ बाइक से किसी काम से ग्रेटर फरीदाबाद गए थे। अमृता अस्पताल की तरफ से ओल्ड फरीदाबाद आते समय उमंग गार्डन के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सेंट्रल वर्ज से टकराने के बाद बिजली के पोल से जा टकराई। बाइक दीपक चला रहा था। हादसे में दीपक का सिर पोल में जा लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संदीप पूरी तरह सुरक्षित है। मौके पर पुलिस को हेलमेट बरामद नहीं हुआ। दीपक ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें