फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मकान से लाखों के जेवरात व सामान चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के लाडपुर कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लाडपुर कॉलोनी निवासी रविशंकर पाठक 2 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के यहां दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। अगली सुबह जब वह घर लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें