फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुजेसर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने के लिए किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
47 करोड़ रुपये की आएगी लागत, 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित मुजेसर रेलवे फाटक अंडरपास परियोजना का बृहस्पतिवार को विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुजेसर रेलवे फाटक क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी। उन्होंने बताया कि यह रेलवे फाटक आजादी से पहले का बना हुआ है और यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। फाटक बंद रहने के दौरान लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। कई बार रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे भी सामने आए हैं। अंडरपास बनने के बाद क्षेत्रवासियों को इन समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।


इस परियोजना का सीधा लाभ मुजेसर के अलावा औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-22, 23, 24, 25 और सेक्टर-55 तक के लोगों को मिलेगा। इससे उद्योग क्षेत्रों में आने-जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवाजाही सुगम होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था मजबूत होने से औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन



मुजेसर अंडरपास परियोजना पर करीब 47 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे लगभग 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अंडरपास बनने के बाद लोगों को रोजाना लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी और यातायात पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

200 से अधिक अतिक्रमण हटाए

अधिकारियों के अनुसार परियोजना के लिए 200 से अधिक अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। प्रशासन का कहना है कि यह परियोजना शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि अंडरपास बनने से इस इलाके की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें