फरीदाबाद। बड़खल एसडीएम कार्यालय में नागरिकों और कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 76 लाख 42 हजार 746 रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस राशि से कार्यालय परिसर में आरओ प्लांट, वाटर कूलर और एयर कंडीशनर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने इस कार्य के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है और टेंडर भी लगा दिया है। परिसर में 500 लीटर प्रति घंटे क्षमता का आरओ प्लांट लगाया जाएगा। इससे लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। वाटर कूलर और एयर कंडीशनर से कार्यालय आने वाले लोगों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि कार्ययोजना निर्धारित समयसीमा में पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह योजना एसडीएम कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। ब्यूरो