फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बढ़ाए जाएंगे बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना करीब 300 से अधिक मरीज आते हैं उपचार कराने के लिए
विज्ञापन


हेमलता रावत

फरीदाबाद। एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की इमरजेंसी में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। अब इमरजेंसी में 50 की बजाए 70 बेड होंगे। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा इमरजेंसी विभाग में रेड, येलो और ग्रीन तीन अलग-अलग जोन बनाए गए हैं। जिसमें मरीजों की हालत को देखते हुए भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज में हर रोज करीब 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिसमें से 300 मरीज इमरजेंसी में उपचार लेने के लिए आते हैं। इमरजेंसी में इस समय 50 बेड हैं। जिसकी संख्या बढ़ाकर 70 की जाएगी। डीन डॉ. एके पांडे ने बताया कि इमरजेंसी में रात के समय काफी संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिसकी वजह से कई बार मरीज को बेड नहीं मिलता है। इसलिए उसका उपचार वह व्हीलचेयर व स्ट्रेचर पर करते हैं। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल की इमरजेंसी में 20 बेड बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें